Purnia News: कटे तालू, होंठ व जीभ की परेशानी वाले बच्चों के लिए चल रहा स्पेशल ड्राईव
पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अर्न्तगत तीन महीने से उपर के बच्चों को होंठ, कटे तालू, जीभ से जुड़ी परेशानी को लेकर स्पेशल ड्राईव चल रहा है। ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद पटना स्थित पीएमसीएच में नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। इसके तहत आगामी 22 अक्टूबर को पीएमसीएच पटना में नि:शुल्क स्क्रीनिंग के लिए कैंप लगाने की तिथि भी तय है। इस कैंप में सभी जिलों से ऐसे चिन्हित बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए भागीदारी सुनिश्चित होगी। इसके लिए जिले में भी जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि बच्चों को मुफ्त में पूर्णिया से पीएमसीएच तक पहुंचाया जायगा। इसके लिए जाने और वापस लाने के लिए एम्बुलेंस का प्रावधान है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.