पूर्णिया, जुलाई 9 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। कनकई नदी का जलस्तर घटने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में कटाव ने रफ्तार पकड़ ली है। रायबेर पंचायत के बैसा और हरिया गांव के समीप नदी द्वारा किए जा रहे कटाव से बैसा से हरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की सड़क खतरे की जद में आ गई है। स्थिति यह है कि सड़क का बड़ा हिस्सा नदी में समाने के कगार पर पहुंच गया है, जिससे आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन पूर्व पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन और विधायक प्रतिनिधि अकील बदर ने सड़क कटाव की गंभीर स्थिति से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया था। सूचना के बाद अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण भी किया, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षा कार्य के नाम पर केवल कुछ बोरे रखकर खानापूर्ति कर दी गई। ग्रामीणों...