Purnia News: कचरे के बोझ तले दबा शहर, सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी
पूर्णिया, अगस्त 5 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम के सफाई कर्मियों की सात दिनों से जारी हड़ताल के कारण पूर्णिया शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नियमित कचरा उठाव बंद होने से शहर के विभिन्न मोहल्लों, मुख्य सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे का अंबार लग गया है। बरसात के मौसम में सड़कों पर फैली गंदगी और उठ रही दुर्गंध ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो संक्रमण और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। हड़ताली सफाई कर्मी प्रतिदिन नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था पूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.