Purnia News: ओवरब्रिज के समीप हादसे में बाल-बाल बचे कार सवार
पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्णिया-कटिहार एनएच 131ए पर दीवानगंज ओवरब्रिज के समीप मंगलवार को टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर मरीज सवार स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सभी बाल बाल बचे। समय पर एयरबैग खुलने और सभी के सीट बेल्ट लगाए रहने से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्णिया से कटिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर आगे चल रही स्कॉर्पियो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्कॉर्पियो ओवरब्रिज के डिवाइडर से जा टकराई, जबकि कार करीब लगभग एक सौ मीटर तक घिसटने के बाद रुकी। स्कॉर्पियो में एक मरीज को इलाज के लिए कटिहार ले जाया जा रहा था। घटना की सूचना एनएचएआई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.