Purnia News: ऑपरेशन प्रहार : जिले में नशा का कारोबार करने वाले आधे दर्जन गिरफ्तार
पूर्णिया, सितम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशा के खिलाफ पुलिस प्रशासन का ऑपरेशन प्रहार जारी है। इस दौरान जिले में आधे दर्जन से अधिक गिरफ्तार किये गये हैं। डीएम के निर्देश पर मद्य निषेध की टीम की ओर से जिले में शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में सोमवार को सदर मद्य निषेध थाना की टीम ने सहायक खजांची थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनंदपुरी बर्फ फैक्ट्री के पास 66.090 लीटर विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व मद्य निषेध की टीम ने रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब और मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व तस्करी के विरुद्ध व्यापक सघन छापेमारी अभियान चलाया। जिसके तहत दालकोला चेकपोस्ट पर लगभग 39 लीटर बीयर के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.