Purnia News: ऑपरेशन नया सवेरा: देह व्यापार के दलदल से तीन नाबालिग मुक्त
पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: बनमनखी संवाद सूत्र। बनमनखी में पुलिस ने देह व्यापार से जुड़े माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की। सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मवेशी हाट के समीप आम्रपाली नगर में वर्षों से संचालित कथित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने घेराबंदी कर घंटों छापेमारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां नाबालिगों को जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेला जा रहा है तथा अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन नया सवेरा के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में गठित टीम में ट्रिनिटी इंडिया ट्रस्ट के सामाजिक कार्यकर्ता जयकृष्ण गुरुंग, बचपन बचाओ के सदस्य सज्जाद आलम, बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने मौके से देह व्यापार में शामिल आम्रपाली नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.