पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत के सर्कलटोला स्थित तेजस नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान एक प्रसूता की मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम के सामने शव रखकर भवानीपुर-मजौरा मुख्य सड़क जाम कर दिया। इस दौरान नर्सिंग होम का ताला तोड़कर तोड़फोड़ की गई और अस्पताल से सामान निकालकर सड़क पर आग लगा दी गई। करीब तीन घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर दो दमकल गाड़ियां भी बुला लीं। मृतका रुखसार खातून (20 वर्ष) जाबे निवासी मो. सनोवर उर्फ सन्नी की पत्नी थी। परिजनों का आरोप है कि रविवार की रात रुखसार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में भर्ती कराया गया था। वहां से रेफर किए जाने के बाद तेजस नर्सिंग होम के एक ...