Purnia News: ऑटो के गुप्त खांचे से 16 लीटर विदेशी शराब बरामद
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस ने कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर आगाटोला आरा मिल के समीप वाहन जांच के दौरान एक ऑटो से करीब 16 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आगाटोला आरा मिल के समीप वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पूर्णिया की ओर से आ रहे ऑटो (बीआर-11जे-3049) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिछली सीट के नीचे बनाए गए गुप्त खांचे से अखबार में लपेटकर रखी शराब की बोतलें और टेट्रा पैक बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद शराब में सिग्नेचर की तीन बोतल, रॉयल स्टैग की 12 बोतल और ऑफिसर्स च्वाइस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.