पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर स्थित ऐतिहासिक गढ़बनैली रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने रेलवे बोर्ड और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर पूर्व की तरह सभी यात्री सुविधाएं बहाल करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों की मांगें वर्ष 1920 में बनैली राज के राजा कलानंद सिंह द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। बाद में माल ढुलाई, यात्री संख्या और व्यावसायिक महत्व को देखते हुए वर्ष 1972 में रेलवे प्रशासन ने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया। उस समय स्टेशन पर यात्रियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध थीं और इसकी महत्ता लगातार बढ़ रही थी। गढ़बनैली क्षेत्र कभी औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाता था। यहां से बड़े पैमाने पर कच्चे माल की ढु...