Purnia News: एससी-एसटी एक्ट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। रौटा थाना पुलिस ने एससी-एसटी अधिनियम के तहत दर्ज मामले में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दर्ज मामले में गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन चौधरी, लाल बहादुर चौधरी व भोला चौधरी शामिल है, जो सभी ग्राम चन्नी के निवासी हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.