पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को एसबीआई भवानीपुर शाखा की ओर से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान जीविका आधार सेंटर परिसर सहित अन्य जगहों पर फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम में एसबीआई भवानीपुर शाखा के शाखा प्रबंधक मृत्युंजय कुमार, जीविका के बीपीएम विनय कुमार, मनरेगा पीओ अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। जीविका आधार सेंटर परिसर में पौधरोपण के दौरान शाखा प्रबंधक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि एसबीआई का उद्देश्य केवल लोगों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में भी बै...