Purnia News: एसएसपी से मिलकर एसएचओ पर कार्रवाई की मांग
पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरूवार रात अपने साथ हुए कथित बदसलूकी के मामले में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने एसएसपी डॉ शौर्य सुमन से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी को घटना से संबंधित आपबीती बताई और सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। हमलोग कानून को मानने वाले हैं। हम इंतजार करेंगे कि मामले में क्या कार्रवाई होती है। हमें न्याय का भरोसा है। अगर मामले में न्याय नहीं मिला तो आगे इस पर विचार किया जाएगा। इधर सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने किसी के साथ बदसलूकी से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि सिंगल रोड पर पुलिस की गाड़ी जा रही थी। पीछे से पूर्व सांसद का चालक वाहन का हॉर्न दिए जा रहा था। सिंगल रोड के कारण साइड देना मुमकिन नहीं था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.