Purnia News: एसएसपी को आवेदन : फाइल चोरी के आरोप की निष्पक्ष जांच की गुहार
पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय धमदाहा के कर्मी द्वारा कार्यालय कक्ष से गोपनीय फाइल की चोरी करने तथा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में नगर पंचायत धमदाहा क्षेत्र के वार्ड 17 निवासी कुंदन रंजन उर्फ चुन्ना ठाकुर पर धमदाहा थाना में दिए आवेदन के खिलाफ चुन्ना ठाकुर ने वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की गुहार लगायी है। थाना अध्यक्ष से लेकर पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया क्षेत्र को दिए आवेदन में चुन्ना ठाकुर ने लिखा है कि नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार को लेकर मुखर विरोध करने एवं वित्तीय अनियमितता की जांच कराने के लिए अड़े रहने के कारण कार्यालय कर्मी द्वारा दबाव बनाने की नीयत से झूठा आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया गया है। इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.