Purnia News: एसएच-65 पर विशाल पेड़ गिरने से यातायात ठप, दो घंटे से जाम में फंसे यात्री
पूर्णिया, जुलाई 5 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 पर मीरगंज से लगभग एक किलोमीटर आगे रविवार देर शाम एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क अवरुद्ध होने के कारण दोनों ओर एक किलोमीटर से अधिक लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण कुल्हाड़ी लेकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने में जुट गए। हालांकि पेड़ काफी विशाल होने के कारण डेढ़ घंटे से अधिक समय तक प्रयास करने के बावजूद उसका आधा हिस्सा भी नहीं काटा जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि केवल कुल्हाड़ी के सहारे पेड़ हटाने में देर रात तक समय लग सकता है। यह भी पढ़ें- Purnia News: कहीं लेन अनुशासन हीनता तो कहीं सड़क का डिजाइन हादसे का बनता है सबब सड़क जाम होने के कारण पटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.