Purnia News: एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य, एक दिन में 7571 सिलेंडर वितरित
पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य और नियंत्रित है। गुरुवार को जिले में 8,349 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की मांग की, जिसके विरुद्ध विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा 7,571 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। वहीं एजेंसियों के पास अब भी 11,564 गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। सभी गैस एजेंसियों को शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है,ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव ने बताया कि जिले में गैस की उपलब्धता पर्याप्त है और वितरण व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.