पूर्णिया, नवम्बर 19 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने को लेकर गुरुवार को भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत विशेष निरीक्षण किया गया। जिला सलाहकार गुणवत्ता डॉ. अनिल कुमार शर्मा एवं यूनिसेफ की प्रतिनिधि डॉ. तान्या की संयुक्त टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने एनक्यूएएस के आठ प्रमुख मानकों पर अस्पताल की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। इसमें सेवाओं की उपलब्धता, मरीजों के अधिकार, उपकरण एवं संसाधन, सहायक सेवाएं, क्लिनिकल केयर, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन और स्वास्थ्य परिणाम शामिल हैं। टीम ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, चिकित्सा उपकरणों क...