Purnia News: एनएच-31 पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। एनएच-31 पर बियाडा मरंगा के समीप गेड़ाबाड़ी से पूर्णिया आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक गेड़ाबाड़ी से पूर्णिया की ओर आ रहा था। इसी दौरान बियाडा मरंगा के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक और उपचालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.