पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। अपराध नियंत्रण, अवैध तस्करी पर रोक और राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को जलालगढ़ थाना क्षेत्र के बैसा सीमा स्थित नए पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन सदर एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार ने किया। यह चेक पोस्ट पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थापित किया गया है। उद्घाटन के बाद एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट पर 24 घंटे पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। यहां नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा, ताकि संदिग्ध गतिविधियों, अपराधियों और अवैध तस्करी पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट का उद्देश्य आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वा...