Purnia News: एनएच-27 किनारे अज्ञात वृद्ध का मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस
पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थानाक्षेत्र में मंगलवार को एनएच-27 से सटे प्राथमिक विद्यालय काली स्थान गेहूंवा के समीप सड़क किनारे अज्ञात वृद्ध का शव मिला। सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष थी। वह लुंगी और चेक शर्ट पहने हुए था। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध पिछले चार-पांच दिनों से इसी इलाके में घूम रहा था और लोगों से चाय मांगकर अपना गुजारा कर रहा था। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे तक उसे जीवित देखा गया था लेकिन दोपहर करीब 12 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: अज्ञात शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.