Purnia News: एथलेटिक्स समेत छह से अधिक खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी आज
पूर्णिया, सितम्बर 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलने जा रहा है। खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन सोमवार को जिला स्कूल पूर्णिया में किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन 28 सितंबर को सुबह 10 बजे जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार करेंगे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 28...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.