Purnia News: एक ही रात में चार दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
पूर्णिया, जुलाई 10 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा बाजार में रविवार की रात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही रात में चार दुकानों का शटर और ताला तोड़कर करीब 5 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति तथा सवा लाख रुपये से अधिक नकदी की चोरी कर ली। हैरत की बात यह है कि घटना स्थल धमदाहा थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। चोरी की पूरी वारदात कई दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले सुजीत ज्वेलरी की दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया। दुकान संचालक सुजीत पोद्दार ने बताया कि चोर गल्ले में रखे 35 हजार रुपये नकद, करीब साढ़े तीन सौ ग्राम चांदी के आभूषण के अलावा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इसके बाद चोरों ने सामने स्थित ऋषभ फैंसी ड्रेसेस में घुसकर लगभग 75 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.