Purnia News: एक हजार की नाजिर रसीद काटने के बावजूद पांच सौ रुपये जमा करने का आरोप
पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पैक्स के खाते में नाजिर रसीद से कम राशि जमा करने का कॉपरेटिव बैंक कर्मी पर आरोप लगाया गया है। आरोप चम्पानगर थाना के सौराहा ग्रामवासी दिनेश कुमार मेहता ने लगाया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया है कि केनगर प्रखंड अन्तर्गत जगनी पैक्स से बतौर सदस्य नामांकन दाखिल करवाने के लिए 15 सितंबर को दि पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल कॉ- आपरेटिव बैंक लिमिटेड पूर्णिया से एक हजार रुपये की नाजिर रसीद कटवाई थी। एनआर में वर्णित पैक्स के बैंक खाते का जब उन्होंने स्टेटमेंट निकाला तो उसमें महज पांच सौ रुपये ही जमा पाए गए। यह भी पढ़ें- Samastipur News: को-ओपरेटिव बैंक की वार्षिक आमसभा की तैयारी इस बावत कॉपरेटिव बैंक के शाखा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.