Purnia News: एक लुटेरे को पकड़ने पर दूसरे ने चलाई सैलून संचालन पर गोली
पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के डीएवी चौक पर 16 जून की रात को मोबाइल लूट के दौरान हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। एसटीएफ व डीआईयू के सहयोग से पुलिस ने घटना में शामिल सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक महंगा मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कट्टा व बाइक भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मरंगा थाना के मिल्की निवासी गुलाम सरवर, मरंगा निवासी पप्पू ठाकुर व चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है। मधुबनी थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सदर वन एसडीपीओ अभिनव परासर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार ली है। मोबाइल लूट के दौरान उनमें से एक लुटेरे को पीड़ित सैलून संचालक ने पकड़ लिया था। जिसे छुड़ाने के लिए सैलून संचालक पर आरोपियों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.