पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किसानों को अनुदानित उर्वरक एवं गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर उपलब्ध कराने और कृषि आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार के उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में गठित उच्चस्तरीय निरीक्षण दल ने शनिवार को पूर्णिया जिले में विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों, बीज वितरण व्यवस्था एवं हरदा-गुलाबबाग मखाना मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच में मिली अनियमिततासर्वेक्षण के परिणाम दल ने बनमनखी के हेमनगर, श्रीनगर के शिलमारी और केनगर के चंपानगर में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पीओएस मशीन के लेन...