Purnia News: उमस से लोग परेशान, 36.6 डिग्री तापमान
पूर्णिया, अगस्त 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार सुबह से ही आसमान से तपतपाती धूप निकलने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह आसमान में बादल दिखे लेकिन दिन चढ़ते ही धूप खिलने से उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। चिलचिलाती धूप और गर्मी की तपिश बढ़ने के बाद लोगों को काफी दिक्कत हुई। गत रात उमस भरी गर्मी से लोगों को रात में दिक्कत हुई। उमस से पंखा का हवा भी गर्म साबित होने लगा। बिजली की लुका-छिपी से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी। कई इलाकों में लो वोल्टेज से लोग परेशान रहे। रविवार दोपहर में चिलचिलाती धूप के बीच लोगों ने सड़क किनारे पेड़ की छांव में गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.