Purnia News: उद्योग विभाग ने जागरूकता शिविर में योजनाओं की दी जानकारी
पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, किसानों और जीविका दीदियों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनमनखी प्रखंड की कचहरी बलुआ पंचायत में उद्योग विभाग की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश पर आयोजित शिविर में उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, पूर्णिया ने शिविर में मौजूद ग्रामीणों, जीविका दीदियों, किसानों एवं युवाओं को स्वयं का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए उद्योग विभाग की योजनाओं के लाभ, पात्रता, आवेदन और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया。
खाद्य प्रसंस्करण इकाई के लिए 35 प्रतिशत अनुदान: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना जानकारी देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.