Purnia News: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में हुआ इको क्लब का गठन
पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड क्षेत्र की मजरा पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बखरी कोल में मिशन लाइफ के तहत स्कूली बच्चों के बीच इको क्लब का गठन किया गया। क्लब का गठन छात्रों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। नोडल अधिकारी सह शिक्षक शुभम कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में इको क्लब का गठन किया गया। क्लब की अध्यक्ष सबिता कुमारी को बनाया गया। वहीं धनराज कुमार, लक्ष्मी कुमारी, श्रवण कुमार, अल हीना परवीन, चुन्नी कुमारी सहित कई छात्र-छात्राओं को क्लब का सदस्य बनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं क्लब की संरक्षक प्रेरणा कुमारी ने बताया कि इको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सतत खाद्य प्रणाली को बढ़ावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.