Purnia News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय रंगपुरा का बीईओ ने किया औचक निरीक्षण
पूर्णिया, अक्टूबर 13 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धमदाहा आशुतोष मिश्रा ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय रंगपुरा का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की सीख दी। बीईओ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने शिक्षकों से कक्षा में प्रभावी शिक्षण, बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उन्हें बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनके भविष्य को संवारने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.