Purnia News: उड़ान योजना: वीजीएफ के तहत 43. 50 करोड़ की स्वीकृति, गुरुवार को तीन महानगरों की हवाई सेवा बंद
पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, धीरज। पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान योजना के तहत कोलकाता, हैदराबाद एवं अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा संचालित है। इन सेवाओं के लिए वीजीएफ (वायबिलिटी गैप फंडिंग) अर्थात व्यवहार्यता अंतराल अनुदान की 80 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार एवं 20 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन कर रही है। भारत सरकार व बिहार सरकार के बीच उड़ान योजना अंतर्गत हुए समझौता (एमओयू) के तहत राज्य सरकार ने भारतीय विमानन प्राधिकरण को वीजीएफ उपलब्ध कराने के लिए 43.50 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि मई 2026 से सितंबर 2028 तक 1.5 करोड़ प्रतिमाह की दर से अनुमानित है। राज्य सरकार द्वारा वीजीएफ उपलब्ध कराए जाने से निर्धारित हवाई मार्गों पर विमानन कंपनियों को सेवा संचालन के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी। इससे नए मार्गों पर उड़ानें शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.