Purnia News: उचक्कों के मनसूबे होंगे फेल, पुलिस की विशेष टीम कसेगी नकेल
पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में बाइक चोरी व स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश के लिए पुलिस खास पहल करने जा रही है। ऐसे मामलों के खुलासे से लेकर इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष दस्ते को तैयार किया जा रहा है। टीम में तेज तर्रार व अनुभवी पुलिस अफसरों को शामिल करने के साथ एक्टिव जवानों को शामिल किया जाएगा। यह टीम वर्दी के साथ- साथ छद्म वेश में उचक्कों पर नजर रखेगी। इनका बाइक चोर व झपटमार गिरोह पर फोकस करना मुख्य टारगेट होगा। खासकर उन जगहों पर इनसे विशेष निगहबानी कराई जाएगी, जहां आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में बाइक चोरी व चेन एवं मोबाइल छिनतई के अड्डे चिन्हित करने का निर्देश दिया है.
-चलाया जाएगा अभियान: -विशेष टीम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.