पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को केनगर प्रखंड क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा इलाका पैगंबरे इस्लाम की आमद के जश्न से सराबोर रहा। सुबह से ही विभिन्न गांवों और गली-मोहल्लों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। जगह-जगह मिलाद की महफिल सजी और लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश पर खुशी का इजहार किया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग वाहनों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। बनभाग स्थित चिश्तिया मस्जिद, सबूतर, इस्लामपुर के अलावा झुन्नी इस्तम्बरार पंचायत के झुन्नी गांव तथा पोठिया रामपुर पंचायत के मोगलाहा और रामपुर गांव से भी जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- Ki...