Purnia News: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। बुधवार को मीरगंज क्षेत्र में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर डकैता स्थित मदरसा से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और बच्चे शामिल हुए। विभिन्न गांवों से होकर जुलूस मीरगंज बाजार पहुंचा और इसके बाद वापस डकैता लौटकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को याद किया गया। लोगों से प्रेम, शांति, आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। वक्ताओं ने नारों और संदेशों के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों से दूर रहने तथा मानवता और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.