Purnia News: इलाज के लिए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने किया रक्तदान
पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरसी थाना के एडिशनल प्रभारी भरत पासवान की पत्नी के अस्वस्थ होने पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की पहल पर कार्यकर्ताओं ने तत्काल रक्त की व्यवस्था के लिए प्रयास शुरू किया। इसके बाद संगठन के पूर्णिया जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह ने रक्तदान कर मरीज के इलाज में सहयोग किया। संगठन की ओर से शेष आवश्यक रक्त की व्यवस्था के लिए भी प्रयास जारी रखा गया। जानकारी के अनुसार भरत पासवान की पत्नी सोनाली कुमारी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने एबी पॉजिटिव रक्त की दो यूनिट आवश्यकता बताई। आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन मानव सेवा को सर्वोच्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.