Purnia News: इकलौते बेटे की मौत से मां बेसुध, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पूर्णिया, अगस्त 13 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धार के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। चंद्ररही पंचायत के वार्ड संख्या नौ निवासी बबलू ऋषि के चार बेटियों के बाद जन्मे इकलौते बेटे बैजू कुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की खबर मिलते ही उसकी मां घटनास्थल पर पहुंची और बेटे के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी। बार-बार बेसुध हो रही मां को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बताया गया कि बबलू ऋषि दो दिन पहले ही कमाने के लिए प्रदेश गए थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: नहाने गए तीन बच्चों की धार में डूबने से मौत उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे को छोड़कर वे रोजी-रोटी की तलाश में जा रहे हैं, वह अब इस दुनिया में नहीं रहेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.