पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय संझा घाट धमदाहा में चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम पाठ्यक्रम के अंतर्गत पंचम सेमेस्टर के छात्रों के लिए आयोजित अनिवार्य इंटर्नशिप कार्यक्रम के समापन, आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रमाण के बाद विभिन्न फैकल्टी के बचे हुए 15 छात्रों के बीच मंगलवार को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। राजकीय महाविद्यालय संझाघाट में पहली बार हुई इंटर्नशिप शामिल छात्र-छात्राएं उत्साहित थे। कार्यक्रम के विधिवत समापन के पश्चात भी मंगलवार को प्रमाण पत्र लेने से वंचित रह गए। सुदूर क्षेत्र में रहने वाले महाविद्यालय के छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इंटर्नशिप परीक्षा में सफल छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र उपाध्याय ने महाविद्यालय के वर्ग कक्ष में उपस्थित दर्जनों छात्रों क...