Purnia News: आसियानी घाट पुल से गुजरने वालों को अब सात किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी
पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। तियरपाड़ा पंचायत से होकर बहने वाले बकरा नदी पर बना असियानी लोहा पुल के टूटकर गिरने के बाद जहाँ इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं अब ग्रामीणों को सात किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी करने को मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीणों के अनुसार इस पुल के टूटने के बाद अब खाता हाट और जलालगढ़ के रास्ते पूर्णिया जाने वालों को अब दूसरे मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा। हालांकि यह दूसरा मार्ग पुराना सड़क मार्ग है जो भुना गांव होते हुए खाता हाट जाता है। इस मार्ग के खाता घाट पर इसी बकरा नदी पर वर्षों पुराना बना आरसीसी पुल भी काफी जर्जर है। साल 2017 में क्षेत्र में आयी भीषण बाढ़ के प्रकोप से इस पुल का एक पाया धंस गया है जिससे इस पुल से होकर भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि लोहे वाले पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.