Purnia News: आसियानी घाट पर फिलहाल एक नाव से आवागमन, बुधवार से दूसरी नाव की तैयारी
पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड के तियरपाड़ा पंचायत स्थित आसियानी घाट पर पुल का एक हिस्सा टूटने के बाद आवागमन को सामान्य रखने के लिए फिलहाल एक नाव का परिचालन कराया जा रहा है। छह सितंबर को लोहा पुल पर ओवरलोड ट्रक के गुजरने के दौरान पुल का एक हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया था। हादसे के बाद जहां ग्रामीण और जनप्रतिनिधि प्रशासन की व्यवस्था और पुल की स्थिति को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं प्रशासन का कहना है कि आमलोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो इसके लिए तत्काल नाव की व्यवस्था की गई है। अमौर सीओ शमीना खातून ने बताया कि घटना के बाद से ही प्रशासन की ओर से आसियानी घाट पर एक नाव की व्यवस्था कर दी गई है। इसी नाव के माध्यम से फिलहाल लोगों का आवागमन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा और आवश्यकता को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.