पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। अमौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी हिस्से की करीब एक लाख से अधिक आबादी के आवागमन की लाइफ लाइन माने जाने वाले बैसा के दोमोहनी लोहा पुल पर अब खतरा मंडराने लगा है। अमौर के आसियनी घाट पर लोहा पुल का हिस्सा टूटकर नदी में गिरने की घटना के बाद दोमोहनी पुल से गुजरने वाले लोगों की चिंता और बढ़ गई है। करीब तीन दशक पुराने इस पुल की स्थिति पहले से ही जर्जर बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुल से भारी वाहनों का परिचालन तत्काल बंद कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते भारी वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई तो दोमोहनी पुल पर भी किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाने के साथ रात के समय चोरी-छिपे भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाने...