Purnia News: आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय में नहीं करने पर प्रतिदिन 250 रुपया दंड देना होगा
पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर सप्ताहिक समीक्षा बैठक महानंदा सभागार में की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त लोक सेवाओं के आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें। आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर नहीं करने की स्थिति में प्रावधानों के तहत संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन 250 रुपया की दर से दंड के रूप में देना होगा। अम्बेडकर सेवा शिविर एवं पूर्व में आयोजित विभिन्न सहयोग शिविरों में प्राप्त राशन कार्ड के आवेदनों के निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.