पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। ग्राम पंचायत राज जलालगढ़ के पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को मुखिया रूशन देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस 2.0 (2024) के माध्यम से प्रतीक्षा सूची में शामिल परिवारों की पात्रता एवं अपात्रता के अंतिम अनुमोदन को लेकर चर्चा की गई। ग्राम सभा का आयोजन भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग बिहार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पूर्णिया एवं प्रखंड कार्यालय जलालगढ़ से प्राप्त निर्देश के आलोक में किया गया। बैठक के दौरान आवास प्लस 2.0 की सूची में शामिल परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारी ग्रामीणों और पंचायत जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छौड़ाही: पीएम आवास प्लस सूची पर लगेगी मुहर निर...