Purnia News: आवास निर्माण शुरू नहीं करने वाले दो लाभुकों को पुलिस ने थाने लाया
पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ लेने के बावजूद आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले लाभुकों के खिलाफ प्रखंड प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र की डोभा मिलिक पंचायत के वार्ड संख्या-एक की दो लाभुक, रेशमी देवी और पूजा कुमारी को सांकेतिक कार्रवाई के तहत रूपौली थाना पुलिस के सहयोग से थाने लाया गया। बीडीओ ने बताया कि दोनों लाभुकों ने पिछले वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त की राशि प्राप्त कर ली थी, लेकिन कई बार नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: बड़हरी पंचायत में बीडीओ का निरीक्षण, 12 लाभुकों को पांच दिन की अंतिम मोहलत इसके बाद प्रशासन ने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.