Purnia News: आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के चक पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी कुंदन कुमार पिता मंटू चौहान को जलालगढ़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने सशस्त्र बल के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले में एक दिन पहले आरोपी के बड़े भाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मंगलवार को कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी जलालगढ़ थाना कांड संख्या 220/26 के तहत घर से हथियार बरामदगी के मामले में की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.