Purnia News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के विश्लास नगर हांसदा रोड मे शुक्रवार रात का है। मृतक की पहचान विक्की (26) के रूप में हुई है। वह ढाबे में काम करता था। परिजनों ने बताया कि विक्की कर्ज तले दबा हुआ था। जिससे वह परेशान चल रहा था। शुक्रवार रात वह कमरे में चला गया। परिवार वाले उसे खाने पर बुलाने लगे तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। देखा गया तो कमरा भीतर से बंद था। परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे से झूलती उसकी लाश मिली। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
गर्भवती है पत्नी -बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी गर्भवती है। इसी महीने उसे डिलेवरी होने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.