पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 29 एवं 30 अक्टूबर को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव का उप विकास आयुक्त राजीव कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार मुकुल, अपर समाहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार साह, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सुजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी पूर्णिया में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, उन्हें अपनी कला, रचनात्मकता ए...