पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक वारंटी तथा एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मरंगा कांड संख्या 150/26 के अप्राथमिक आरोपी शिलाजीत चौहान को गिरफ्तार किया गया। वह बियाडा स्थित मुर्गी दाना फैक्टरी क्षेत्र का निवासी है। वहीं न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर विकास नगर मरंगा निवासी गौरव कुमार श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: शराब मामले के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Purnia News: दस लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्ता...