पूर्णिया, जुलाई 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अवैध एवं मनमाने तरीके से फर्म को हाउसकीपिंग कार्य से हटाने पर आरडीडीई कुंदन कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा है। इस संदर्भ में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक पूर्णिया प्रमंडल कुंदन कुमार द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को जारी किये गये पत्र में उल्लेख किया गया है कि अवैध एवं मनमाने तरीके से फर्म को हाउसकीपिंग कार्य से हटा दिया गया है। गैर सूचीबद्ध एजेन्सी से कार्य लेने के लिए क्या सक्षम प्राधिकार से अनुमति ली गई थी। यह भी पढ़ें- Purnia News: स्थानान्तरण प्रमाण पत्र देने के नाम पर अवैध राशि उगाही में प्रधान शिक्षक से डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...