Purnia News: आयुष ग्राम सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में औषधीय पौधे का वितरण
पूर्णिया, नवम्बर 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय आयुष मिशन राज्य आयुष समिति एवं जिला आयुष समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सत्संग भवन गोआसी में आयुष ग्राम ग्रामीण सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिमलानंद झा के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। निःशुल्क शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनकी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह, आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नंद कुमार मंडल, डॉ. संतोष कुमार जायसवाल, डॉ. आकांक्षा, डॉ श्वेता कुमारी, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. उमे उमा ने मरीजों का गहन स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.