पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में देश के दो महान विभूति लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य ने की। मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि देश के ऐसे दो महामानव को याद कर न केवल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बल्कि संपूर्ण भारतवासी अपने को गौरव महसूस करता है। स्वर्गीय पटेल ने एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में देश के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और दूसरी ओर गृह मंत्री के रूप में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। यह भी पढ़ें- Ara News: इंदिरा गा...