पूर्णिया, जुलाई 9 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ जिलास्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की महत्वपूर्ण बैठक महानंदा सभागार में की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी और इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट (आईएचडी) नई दिल्ली के गजेटियर समिति के प्रतिनिधिगण द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया गया। आईएचडी द्वारा तैयार की गई जिला गजेटियर की प्रारंभिक पाण्डुलिपि तथा संबंधित विभागों द्वारा समर्पित की गई विवरणी एवं आंकड़ों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।बैठक में डॉक्टर अन्तरा सिंह (आईएचडी) की प्रतिनिधि ने संबंधित विभागों द्वारा समर्पित की गई विवरण एवं आंकड़ों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। पाण्डुलिप...