पूर्णिया, जुलाई 12 -- Purnia News: बनमनखी संवाद सूत्र। थानाक्षेत्र के खुटहरी गांव में आपसी विवाद में मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पिता पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि धारदार हथियार से आपस में हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में रघु यादव, पंपल कुमार, संतोष कुमार, माला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया था जहां से सीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: पुरानी रंजिश में मारपीट, एक घायल उन्होंने बताया कि घटना को लेकर कोई लिखित आवेदन अब तक प्राप्त नहीं हुआ ह...